केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने की मुलाकात

इंडिया फर्स्ट। रायपुर ।

अरुण साव ने प्रदेशवासियों की मांग और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय रेलमंत्री से भेंट कर बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न रेलवे स्टेशनों में कई ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ वनांचल तथा जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है. जहां आवागमन की सुविधा के लिए ट्रेन मुख्य साधन है. ट्रेनों का ठहराव बंद होने से क्षेत्र के निवासियों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. साव ने जनहित को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों का ठहराव फिर से शुरू करने के लिए यथाशीघ्र कार्यवाही करने का निवेदन केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से किया है. साथ ही अरुण साव ने क्षेत्र में विलंब से चल रही ट्रेनों का समय पर परिचालन सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है।

अरुण साव ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय रेलवे ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देश के 508 स्टेशनों का अपग्रेडेशन और नवीनीकरण करने का फैसला किया है, जिसका आगामी 6 अगस्त को भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा आधारशिला रखी जाएगी . इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई पावर हाउस, महासमुंद तिल्दा-नेवरा और अकलतरा स्टेशन का चयन किया गया है. इस योजना के माध्यम से केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ को ₹1,459.6 करोड़ की सौगात प्राप्त हो रही है. जिसके लिए अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

INDIAFIRST.ONLINE

Comments are closed.

Check Also

#CG FIRST . Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Congratulates Students on CBSE Class 12 Board Examination Success.

INDIA FIRST . RAIPUR . ANIL PUSADKAR  Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has extended his …