कांग्रेस ने सिरिवेला प्रसाद को बनाया छत्तीसगढ़ का ऑब्जर्वर

इंडिया फर्स्ट। रायपुर।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की ऑब्जर्वर मीनाक्षी नटराजन को बदल दिया गया है। उनकी जगह AICC के सचिव डॉ सिरिवेला प्रसाद को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना का ऑब्जर्वर बनाया गया है। नटराजन और प्रसाद की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। पिछले हफ्ते, नटराजन को छत्तीसगढ़ के लिए, जबकि प्रसाद को तेलंगाना के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।

कांग्रेस ने बीते 31 जुलाई को पांच राज्यों में चुनाव के मद्देनजर सीनियर ऑब्जर्वर और ऑब्जर्वर की नियुक्ति की थी। इसमें छत्तीसगढ़ के लिए प्रीतम सिंह सीनियर ऑब्जर्वर और मीनाक्षी नटराजन ऑब्जर्वर को बनाया गया था। अब AICC के नए आदेश के मुताबिक मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना का ऑब्जर्वर बनाया है वहीं छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद सम्भालेंगे।

INDIAFIRST.ONLINE

Comments are closed.

Check Also

#CG FIRST . BALCO Medical Centre Begins Phase 2 Expansion; Launches Total Body Irradiation Technology in Chhattisgarh .

INDIA FIRST . RAIPUR . GULSHAN TIWARI BALCO Medical Centre (BMC), a unit of Vedanta Medica…