रायपुर के मंच से बोले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

इंडिया फर्स्ट। रायपुर। ।

शनिवार यानि आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। आरोप पत्र के माध्यम से केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मौजूदा कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की छत्तीसगढ़ की यह सरकार केवल जनता को लूटने वाली सरकार बनकर रह गई है।

अमित शाह ने कहा कि साल 2023 का विधानसभा का चुनाव कोई सरकार या पार्टी को बदलने का चुनाव नहीं है। मंत्री या मुख्यमंत्री को बदलने का चुनाव नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ को विकास की ओर ले जाने का चुनाव है। छत्तीसगढ़ में 15 साल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश के आदिवासियों के लिए काम किया। लेकिन कांग्रेस पार्टी की सरकार ने आदिवासियों को एक बार फिर शोषित करने का काम किया है। प्रदेश में ओबीसी पिछड़ा वर्ग के लोगों के सांथ आरक्षण के नाम पर खिलवाड़ करने का काम किया है।‌ अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को कौशल विकास और बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर दुबई में जुएं और सट्टा के काम में लिप्त कराने वाली यह सरकार है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#CG FIRST . Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Congratulates Students on CBSE Class 12 Board Examination Success.

INDIA FIRST . RAIPUR . ANIL PUSADKAR  Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has extended his …