दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर गरजे विश्वास सारंग

इंडिया फर्स्ट। भोपाल 

 

कांग्रेस में टिकट कटने के बाद लगातार नेता और कार्यकर्त्ता पार्टी से बागी होकर दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे है। टिकट कटने से कार्यकर्ताओं में बगावत और असंतोष बढ़ता ही जा रहा है। अपने नेता को टिकट नहीं मिलने पर कार्यकर्ता भी विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दे चुके है। लेकिन दलबदल टिकट दिलाएगी ये पक्का नहीं है। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को बड़ा झटका लगा है। जब शिवपुरी से टिकट मिलने की आस में ही उन्होंने बीजेपी का साथ छोड़ कांग्रेस का दामन अपनाया था, लेकिन भाजपा से कांग्रेस में जाने के बाद भी उन्हें टिकट नहीं मिला, जसके बाद उनके समर्थक कमलनाथ से मिलने पहुंचे जहां उन्हें कमलनाथ से जवाब मिला कि जा कर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के कपड़े फाडीए।

कांग्रेस में बोली लगाने के दो स्थान 

कमलनाथ के इस बयान पर शिवराज के मंत्री विश्वास सारंग जमकर कांग्रेस पर भड़के। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विश्वास कैलाश सारंग ने कहा, कांग्रेस में टिकट की बोली लगने के अब दो स्थान हो गए है, एक कमलनाथ और दूसरे दिग्विजय सिंह। उन्होंने आगे दिग्गी के बेटे जयवर्धन सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, जो नेता सालों से कांग्रेस की सेवा करते आ रहे हैं वह कैसे स्वीकार कर लेंगे की दिग्गी के बाद अब उनके बेटे भी टिकट के लिए बोली लगाएं। देश की सियासत में अनर्गल परंपराओं को स्थापित करना यह कांग्रेस की पुरानी आदत है।

indiafirst.online 

 

 

Comments are closed.

Check Also

मालदीव में राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग

इंडिया फर्स्ट | नई दिल्ली | विपक्षी नेता ने भारत से विवाद पर कहा- देश को पड़ोसियों से अलग-…