उमा महेश स्वरूप में दर्शन देने निकले बाबा महाकाल

इंडिया फर्स्ट। उज्जैन।

आज सावन महीने का चौथा सोमवार है। बाबा महाकाल की सवारी निकाली जा रही है। इस बार भगवान महाकाल चांदी की पालकी में उमा महेश के स्वरूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। पहले सशस्त्र सुरक्षाबलों ने बंदूकों से सलामी दी। इसके बाद राजाधिराज बाबा महाकाल प्रजा का हाल जानने निकले। सुरक्षा की दृष्टि से इस बार ज्यादा सख्ती बरती जा रही है।

आवाहन अखाड़े के महामंडलेश्वर अतुलेशानंद, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, महापौर मुकेश टटवाल और भाजपा नेता माखन सिंह ने सवारी का पूजन किया। एसपी सचिन शर्मा, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और नगर निगम कमिश्नर रोशन सिंह तीनों घोड़े पर बैठकर सवारी के आगे चल रहे हैं।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु सवारी में शामिल हुए है। जगह-जगह बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया जा रहा है। बाबा महाकाल के स्वागत के लिए सवारी मार्ग पर जगह-जगह रंगोली बनाई गई है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#MP FIRST . Ujjain Police Bust Major Cyber Fraud Racket: Fake Trading Call Center Exposed, 4 Arrested .

INDIA FIRST . UJJAIN . AMRIT BENDWAL In a major breakthrough, Ujjain Police have busted a …