pm मोदी को बाइडेन का न्योता

इंडिया फर्स्ट। वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल जून या जुलाई में अमेरिका का दौरा कर सकते हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मोदी को राजकीय यात्रा का न्योता भेजा है। भारत ने इस बुलावे को स्वीकार भी कर लिया है। फिलहाल दोनों देशों के अधिकारी दौरे की तारीख तय कर रहे हैं।

इस साल G20 की बैठक से पहले पीएम मोदी अमेरिका जा सकते हैं। इस मामले पर नजर रखने वाले अधिकारियों का कहना है कि इस बार भारत G20 की मेजबानी कर रहा है। शिखर सम्मेलन सितंबर में होना है। इसमें बाइडेन समेत दुनियाभर के बड़े नेता शामिल होंगे। इसके बाद मोदी घरेलू कार्यक्रमों में व्यस्त हो जाएंगे। वे G20 के बाद साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार में लग जाएंगे।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …