छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने लगाई फांसी

इंडिया फर्स्ट। विदिशा।

विदिशा के लटेरी में 12वीं की एक छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। रविवार दोपहर को वह अपने घर में फंदे से लटकी मिली। छात्रा की मौत से नाराज परिजनों और लोगों ने उसका शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजन आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई की जानकारी दी। इसके बाद ही रात करीब साढ़े 10 बजे चक्काजाम खत्म हुआ। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

INDIAFIRST.ONLINE

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …