MP में आज तूफान ‘मिचौंग’ का असर

इंडिया फर्स्ट | भोपाल |

जबलपुर-शहडोल संभाग में आंधी-बारिश का अनुमान; दो दिन एक्टिविटी

तूफान ‘मिचौंग’ का असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई देगा। जबलपुर और शहडोल संभाग में अगले दो दिन तक आंधी-बारिश का अनुमान है। भोपाल में बादल छाए रहेंगे। इससे पहले सुबह घना कोहरा भी रहेगा। इससे पहले सोमवार को दिन में फिर से ठंडक बढ़ गई। भोपाल में तापमान 4.9 डिग्री तक लुढ़क गया। सबसे ठंडा ग्वालियर रहा। यहां तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। शिवपुरी में 1 इंच से अधिक बारिश हो गई।

यह तूफान 2 दिसंबर को बंगाल की खाड़ी से उठा है, जो मंगलवार को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से टकरा सकता है। इसकी वजह से दो दिन बाद मध्यप्रदेश में मौसम फिर से बदल जाएगा। indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …