तुर्किये में पूरा हुआ भारत का ‘ऑपरेशन दोस्त’

इंडिया फर्स्ट । गाजियाबाद। तुर्किये में भूकंप के बाद शुरू हुआ भारत सरकार का ‘ऑपरेशन दोस्त’ पूरा हो गया है। इंडियन आर्मी की टीम भारतीय वायुसेना के C-17 ग्लोबमास्टर से सोमवार सवेरे लौट आई। इस विमान ने सुबह करीब 10 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर लैंड किया। आर्मी टीम जब तुर्किये से रवाना हुई तो बहुत सारी यादें लेकर और देकर आई। वहां पर कई सारे दोस्त बनाए। एक वॉलंटियर ने अपनी टीशर्ट पर इंडियन आर्मी के तमाम जवानों से सिग्नेचर कराए। जवानों ने वहां के लोगों संग फोटो शूट कराया। इससे पहले NDRF के सभी 151 जवान भी तीन फ्लाइट से रविवार सुबह तक वापस आ चुके हैं।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#CG FIRST . BALCO Medical Centre Begins Phase 2 Expansion; Launches Total Body Irradiation Technology in Chhattisgarh .

INDIA FIRST . RAIPUR . GULSHAN TIWARI BALCO Medical Centre (BMC), a unit of Vedanta Medica…