Jhiram Ghati Naxal Attack:शहीद पिता और भाई को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल, NIA की जाँच पर उठायें सवाल

इंडिया फर्स्ट ब्यूरो।

रायगढ़ : झीरम घाटी हमले में शहीद हुए तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नंदकुमार पटेल और दिनेश पटेल को प्रदेश के मंत्री और बेटे उमेश पटेल ने नंदेली पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की । प्रदेश के तकनीकी और उच्च शिक्षा, रोजगार मंत्री उमेश पटेल ने इस बात पर गहरा दुःख व्यक्त किया की आज इस घटना को दस साल बीत चुके हैं, बावजूद पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाया हैं।

गौरतलब हैं की 25 मई 2013 को नक्सलियों ने बस्तर में बड़ी घटना को अंजाम देते कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला कर दिया था। नेताओं के काफिले में हुए इस हमले में कांग्रेस नेता, पुलिस और सुरक्षाबलों समेत 32 लोगों ने अपनी जान गँवा दी थी। (Tribute to Jhiram Ghati Naxal Attack Martyrs) तब की सरकार ने इस पूरे हमले की जाँच और दोषियों पर कार्रवाई का जिम्मा राष्ट्रीय जाँच एजेंसी यानी एनआईए को सौंपा था। लेकिन दस साल बीत जाने के बाद भी इस पूरे मामले का कोई नतीजा नहीं निकल सका और जाँच अब भी अधूरी हैं। राज्य की कांग्रेस इकाई भाजपा पर आरोप लगाती रही हैं वह जाँच पूरा होने नहीं दे रही जबकि बीजेपी की तरफ से कांग्रेस पर इसी तरह के आरोप मढ़ती रही हैं।indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#CG FIRST . BALCO Medical Centre Begins Phase 2 Expansion; Launches Total Body Irradiation Technology in Chhattisgarh .

INDIA FIRST . RAIPUR . GULSHAN TIWARI BALCO Medical Centre (BMC), a unit of Vedanta Medica…