बिलासपुर में तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स ढहा

इंडिया फर्स्ट। बिलासपुर।

बिलासपुर में तीन मंजिला नव निर्मित भवन शनिवार की सुबह अचानक ढह गया है। इस हादसे में अभी तक किसी जन हानि की खबर नहीं है। जिस जगह पर भवन है, वहीं पर नगर निगम खुदाई करके नाली निर्माण करा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि, नगर निगम की इसी लापरवाही से बिल्डिंग गिरी है।

शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम 50 करोड़ रुपए की लागत से नालियों का निर्माण करा रहा है। लेकिन, इसकी प्लानिंग में मनमानी ऐसी कि मानसून शुरू होने के बाद भी काम अधूरा है। जगह-जगह सड़कों व गलियों को खोद दिया गया है, और बारिश के बीच काम चल रहा है। जबकि, यह पूरा काम मानसून से पहले हो जाना चाहिए था।

मंगला चौक के रिंग रोड 2 में खुदाई करके नाली बनाने का काम चल रहा है। यहां रानी सती गेट के बाजू में भी नाली बनाने के लिए खुदाई की गई है। जिसके चलते वहां बना तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स शनिवार की सुबह भराभरा कर गिर गया।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#CG FIRST . BALCO Medical Centre Begins Phase 2 Expansion; Launches Total Body Irradiation Technology in Chhattisgarh .

INDIA FIRST . RAIPUR . GULSHAN TIWARI BALCO Medical Centre (BMC), a unit of Vedanta Medica…