UPSC सिविल सर्विस का रिजल्ट जारी

इंडिया फर्स्ट न्यूज़। दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसे UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में टॉप 4 में लड़कियां ही रहीं। इशिता किशोर ने एग्जाम टॉप किया है।दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया, तीसरे स्थान पर उमा हरति एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा रहीं। इनके मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के लगभग 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे।

फाइनल रिजल्‍ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं।

 

सिलेक्ट किए गए टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

1. इशिता किशोर
2. गरिमा लोहिया
3. उमा हरति एन
4. स्मृति मिश्रा
5. मयूर हजारिका
6. गहना नव्या जेम्स
7. वसीम अहमद
8. अनिरुद्ध यादव
9. कनिका गोयल
10. राहुल श्रीवास्तव

 

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#SANSKRITI FIRST . CM Dr. Mohan Yadav to Launch ‘Lord Shri Krishna Merit Scholarship Scheme’ on Guru Purnima; Madhya Pradesh to Celebrate Maharshi Sandipani Guru Parv .

INDIA FIRST | Bhopal | ASHUTOSH   In a major initiative to promote India’s rich cultu…