सोनिया गांधी-सिद्धू की बैठक खत्म, बिना कुछ बोले हाथ जोड़कर निकले, पंजाब इंचार्ज हरीश रावत बोले-मैंने अपनी रिपोर्ट दे दी है

इंडिया फर्स्ट न्यूज़ ब्यूरो | दिल्ली: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया प्रधान बनाने की औपचारिक घोषणा से पहले ही पंजाब में घमासान मचा हुआ है। इसके बीच नवजोत सिद्धू की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बैठक खत्म हो गई है। इसमें राहुल गांधी व पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश रावत भी मौजूद रहे। बैठक खत्म होने के बाद सिद्धू ने कार के भीतर से ही हाथ जोड़े और बिना कुछ कहे 10 जनपथ से निकल गए। हालांकि पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश रावत ने सफाई दी कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि नवजोत सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान होंगे। उन्होंने यह कहा था कि कोई भी प्रधान हो सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर आज या कल औपचारिक घोषणा हो सकती है। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में प्रदेश कांग्रेस की कमान को लेकर कांग्रेस के भीतर बवाल मचा हुआ है।

Comments are closed.

Check Also

#SATYA DARSHAN. The Flexner Report (1910) | A Special Investigative Historical Article .

INDIA FIRST . SATYA DARSHAN . ASHUTOSH HIGHLIGHTS FIRST: The confidential report by a non-…