उज्जैन में भैरवनाथ को 100 किस्म की शराब का भोग

इंडिया फर्स्ट | उज्जैन |

महाआरती हुई, 2000 से ज्यादा खाने-पीने की चीजें अर्पित; आज शाम सवारी

भैरव अष्टमी पर मंगलवार रात उज्जैन में भैरवनाथ को दो हजार से अधिक पकवान और खाने-पीने की चीजों का भोग लगाया गया। 100 किस्म की शराब, बीड़ी-सिगरेट, चिलम, अलग-अलग किस्म की तंबाकू, भांग और गांजा इस भोग में शामिल हैं। रात 12 बजे महाआरती हुई। चलित भंडारा भी हुआ।

श्री बटुक‎ भैरव मंदिर में अष्टमी मनाई गई। रात 12 बजे ‎महाआरती हुई।

बुधवार शाम 4 बजे काल भैरव ‎मंदिर से बाबा की सवारी निकाली ‎जाएगी। केंद्रीय भैरवगढ़ जेल के बाहर जेल अधीक्षक पालकी पूजन करेंगे। यहां से सवारी भैरवगढ़ क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सिद्धवट मंदिर पहुंचेंगी। यहां आरती-पूजन किया जाएगा। सवारी पुन: भ्रमण करते हुए रात्रि में मंदिर जाएगी। आरती और प्रसादी वितरण के साथ दो दिवसीय भैरव जन्मोत्सव का समापन होगा।

काल भैरव मंदिर में बाबा को सिंधिया राजघराने की पगड़ी धारण करवाई गई।

शहर के काल भैरव, बटुक भैरव और रुद्र भैरव मंदिरों में भी भैरव अष्टमी पर कार्यक्रम हुए। indiafirst.online

 

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …