ड्यूटी से गायब मिले JP हॉस्पिटल के 20 डॉक्टर:अचानक निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर; एक डॉक्टर निलंबित

इंडिया फर्स्ट। भोपाल

भोपाल के JP हॉस्पिटल के 20 डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिलें। कलेक्टर आशीष सिंह गुरुवार को हॉस्पिटल में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे थे। डॉक्टरों के गायब होने पर कलेक्टर ने नोटिस देने के निर्देश सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी और सिविल सर्जन डॉ. राकेश श्रीवास्तव को दिए। वहीं, बायो मैट्रिक मशीन लगाने को कहा। ताकि, डॉक्टर सही समय पर हॉस्पिटल आए।

कलेक्टर सिंह लगातार गायब रहने वाले एक डॉक्टर को निलंबित करने और एक संविदा डॉक्टर की सेवाएं समाप्त करने के लिए भी सीएमएचओ को निर्देश दिए।

 

एक दिन का वेतन कटेगा
ड्यूटी से गायब कुल 20 डॉक्टरों में से 18 का एक दिन का वेतन कटेगा। वहीं, वेतनवृद्धि रोकने के लिए नोटिस देने के निर्देश भी दिए हैं। आदतन अनुपस्थित रहने वाले एक डॉक्टर को निलंबित करने और एक संविदा डॉक्टर की संविदा समाप्त करने के लिए भी सीएमएचओ डॉ. तिवारी को निर्देश दिए।

एक दिन पहले स्कूल में पहुंचे थे कलेक्टर
कलेक्टर सिंह सरकारी संस्थाओं का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। एक दिन पहले बुधवार को वे सरकारी स्कूलों में पहुंचे थे। यहां भी शिक्षक गायब मिले थे। जिन्हें नोटिस दिए गए हैं। हद तो तब हो गई थी, जब एक स्कूल में शिक्षिकाएं साड़ी खरीद रही थी। कलेक्टर ने इस पर नाराजगी जताई थी।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …