
एलन मस्क की SpaceX ने रचा इतिहास, पहली बार चार आम नागरिकों को अंतरिक्ष में भेजा


दरअसल, इस मिशन के तहत चार शौकिया अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी की सतह से 357 मील (575 किलोमीटर) की ऊंचाई पर यात्रा कर रहे हैं, जो प्राइवेट अंतरिक्ष यान में तीन दिन पृथ्वी की कक्षा में रहेंगे यानी अंतरिक्ष यान पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। इस मिशन की खास बात है कि इसमें एक भी पेशेवर अंतरिक्ष यात्री नहीं है। इस मिशन को इंस्पिरेशन 4 नाम दिया गया है। 2009 के बाद पहली बार इंसान इतनी ऊंचाई पर होगा।स्पेसएक्स की यह उड़ान फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा संचालित है। यह प्रक्षेपण अमेरिका स्थित फ्लोरिडा के केप कैनावेरल में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से हुआ, जहां अपोलो 11 मिशन ने एक बार चंद्रमा के लिए उड़ान भरी थी। इस तरह के दल को अंतरिक्ष मिशन पर भेज कर यह संकेत देने की कोशिश की जा रही है कि अंतरिक्ष अब सबके लिए खुल रहा है। इस प्रोजेक्ट के पीछे हैं अरबपति व्यापारी जैरेड आइजैकमैन।भोपाल निवासी एक पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ हनीमून के नाम पर धोखा करने का मामला सामने आया…
मुख्यमंत्री डॉ. […]
मुख्यमंत्री डॉ. […]
मुख्यमंत्री डॉ. […]
मुख्यमंत्री डॉ. […]
मुख्यमंत्री डॉ. […]
मुख्यमंत्री डॉ. […]
मुख्यमंत्री डॉ. […]
मुख्यमंत्री डॉ. […]
मुख्यमंत्री डॉ. […]
- 06/12/2025
Phone: 0755-7967937
Mobile: +91- 9343657241
Email: info@indiafirst.online, indiafirstnewstv@gmail.com