मुख्यमंत्री ने किया भारतीय महिला हॉकी का सम्मान, टीम मुख्यामंत्री मिंटो हॉल में मौजूद…
Posted on September 28, 2021
इंडियाफ़र्स्ट ब्यूरों।भोपाल। भारतीय महिला हॉकी टीम का आज सम्मान समारोह है। दोपहर करीब 1:46 पर महिला हॉकी टीम मुख्यमंत्री निवास पर पहुंच चुकी है, जहां उनका सीएम शिवरज के साथ लंच जारी है। लंच के बाद सीएम टीम के साथ पौधारोपण के लिए निकलेंगे और बाद में स्मार्ट सिटी पार्क पहुंचकर पौधरोपण किया।
दरअसल महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने पर आज उनके सम्मान में पूरा कार्यक्रम रखा गया है, जहां सभी खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से 31-31 लाख रुपए देने का ऐलान किया गया है।
इस सम्मान समारोह का आयोजन मिंटो हॉल में किया जा रहा है, जहां कुछ ही देर में महिला हॉकी टीम और सीएम शिवराज पहुंचें।