
इंडिया फर्स्ट ब्यूरो।ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ पकड़ी गई मुनमुन धमेचा मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली है। करीब सात साल पहले वह सागर से निकलकर पहले भोपाल, फिर दिल्ली और वहां से नशे की दुनिया तक पहुंची।पेशे से मॉडल मुनमुन मूल रूप से मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली हैं। उसके पिता अमित कुमार धमेचा एक बिजनेसमैन थे। उनकी कुछ समय पहले मृत्यु हो गई। कुछ महीने पहले उसकी मां की भी मौत संभवतः कोरोना के चलते हो गई। मुनमुन का एक भाई प्रिंस धमेचा है जो दिल्ली में काम करता है।मुनमुन ने सागर के उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया स्थित एक स्कूल से पढ़ाई की है। यादव कॉलेनी में मुनमुन के परिवार का एक मकान है जिसमें अभी ताला लगा हुआ है। मां-बाप के निधन के बाद परिवार का कोई सदस्य सागर में नहीं रहता।
सागर की रहने वाली है मुनमुन
शहर में मुनमुन के परिवार के जानने वालों का कहना है कि करीब दो महीने पहले वह सागर आई थी। पड़ोसियों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि वह करीब 20 दिन तक यहां रही थी। तब उसका भाई भी उसके साथ था।मुनमुन मॉडल बनना चाहती थी। इसी इरादे से करीब सात साल पहले उसने सागर छोड़ भोपाल का रुख किया था। भोपाल में कुछ समय गुजारने के बाद वह दिल्ली चली गई। दिल्ली से ही उसकी मॉडलिंग का सफर शुरू हुआ
मॉडलिंग से नशे की दुनिया में
छोटे शहर से मॉडलिंग तक का सफर तय करने में मुनमुन ने शायद वही गलती की जो शॉर्टकट अपनाने वाले युवा अक्सर करते हैं। जल्दी कामयाबी की चाह में वह गलत लोगों के संपर्क में आ गई और नशे की दुनिया में पहुंच गई। मुनमुन नशे की आदी है या इसकी सप्लाय करती है, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। फिलहाल इसकी जांच चल रही है, लेकिन क्रूज पर रेव पार्टी पर छापे से अब तक जो जानकारियां सामने आई हैं, उनसे उसके किसी बड़े गैंग से जुड़े होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
सोशल मीडिया पर एक्टिव
मुनमुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इंस्टाग्राम पर उसके 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। वह अक्सर पार्टियों में जाती रहती है और अपनी तस्वीरें भी नियमित अपलोड करती हैं। गिरफ्तार होने से पहले उसने अपनी आखिरी तस्वीर 22 सितंबर को इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी।मुनमुन की तस्वीरों से पता चलता है कि वह कई मॉडलिंग इवेंट्स में हिस्सा ले चुकी है। कई सेलेब्रिटिज और बॉलिवुड की शख्सियतों के साथ उसकी फोटो हैं। उसकी तस्वीरों को लोग खूब पसंद भी करते हैं।indiafirst.online