ठाकुर महिलाओं पर दिये बयान से घिरे बिसाहूलाल ,जा सकता है मंत्री पद !!



सीएम शिवराज ने मंत्री बिसाहूलाल को किया तलब ।

इंडिया फ़र्स्ट । भोपाल ।

 

ठाकुरों की महिलाओं को घर से निकाल बाहर लाने का बयान देने से बुरी तरह घिरे मप्र के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सीएम हाउस में मुलाक़ात की । इस दौरान मप्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश धुर्वे भी मौजूद थे । सूत्रों के मुताबिक़, सीएम शिवराज ने मंत्री बिसाहूलाल के बयान पर कड़ी नाराज़गी ज़ाहिर की । सीएम शिवराज ने मंत्री बिसाहुलाल के बयान से पार्टी को होने वाले नुक़सान की भी चर्चा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से की । सूत्रों की मानें तो मंत्री बिसाहुलाल के बयान से पार्टी के ही कई ठाकुर नेता काफ़ी नाराज़ है । सूत्रों की मानें तो सीएम शिवराज जल्द ही अपनी कैबिनेट में तब्दीली करने जा रहे है ऐसे में बिसाहुलाल का ये बयान उनका मंत्री पद गँवाने का सबब बन सकता है । आपको बता दें कि कभी कांग्रेस के क़द्दावर नेता रहे बिसाहूलाल ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके साथियों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया था । ऐसे में जहां एक ओर भाजपा पर बिसाहूलाल को मंत्री बनाने के हुए कमिटमेंट को निभाने का दबाव है वहीं दूसरी ओर इस बयान के बाद पार्टी के भीतर से ही बिसाहूलाल पर कार्यवाही करने की माँग उठ रही है ।इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस की भी निगाहें है। अगर बिसाहूलाल पर कार्यवाही होती है तो कांग्रेस को सिंधिया के साथ गये नेताओं पर हमला करने का बड़ा मौक़ा लग सकता है और कार्यवाही नहीं होने पर ठाकुर वोट बैंक को अपनी और खिसकाने का मौक़ा ।

indiafirst.online 

Comments are closed.

Check Also

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने

इंडिया फर्स्ट। इस्लामाबाद। 72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए…