टीम इंडिया ने जीता साल का पहला टी-20:श्रीलंका को 2 रन से हराया

इंडिया फर्स्ट। मुंबई। टीम इंडिया ने साल 2023 का पहला मुकाबला जीत लिया है। उसने एशियन चैंपियन श्रीलंका को 2 रन से हराया। टीम ने 5 साल बाद साल का पहला मुकाबला जीता है। इससे पहले उसने 2017 में इंग्लैंड को 3 विकेट से हराया था।

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज पर 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।

मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 162 रन का स्कोर खड़ा किया। उसके बाद मेहबान टीम को 160 रन पर आउट कर दिया। श्रीलंका की ओर से कप्तान दसुन शनाका ने सबसे ज्यादा 45 रन का योगदान दिया। जबकि ओपनर कुसल मेंडिस ने 28 रन जोड़े। शेष कोई बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सका। indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …