सीतारमण का 5वां बजट हर बार कुछ नया लेकर आईं

इंडिया फर्स्ट। दिल्ली। आज 1 फरवरी है। देश के बजट का दिन, लेकिन इसकी खबर का कोई इंट्रो नहीं है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे लोकसभा में अपना पांचवां और देश का 75वां बजट पढ़ेंगीं। सीतारमण बुधवार सुबह 8:30 बजे वित्त मंत्रालय पहुंचीं। इसके बाद राष्ट्रपति भवन गईं। द्रौपदी मुर्मु से बजट का अप्रूवल लिया। अब इस पर कैबिनेट फाइनल मुहर लगाएगी।

वित्त राज्य मंत्री भागवत कृष्णा सुबह-सुबह पूजा-पाठ के बाद पॉजिटिव संकेत दे चुके हैं। कहा- बजट सबकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। शेयर मार्केट खुला तो सेंसेक्स में 400 अंक की तेजी दिखी। वैसे भी निर्मला सीतारमण पिछले 4 बजट में कुछ न कुछ नया करती आई हैं। चाहे वो ब्रीफकेस से बही-खाता हो, पेपर लेस बजट हो या फिर सबसे लंबा बजट भाषण। इस बार का पता नहीं। कुछ खास हो सकता है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#ABRAHAMIC RELIGIONS DECODE : #ABRAHAMIC RELIGIONS DECODE : Is Brahma’s Fifth Head = Abrahamic Traditions !? 

INDIA FIRST | RESEARCH DESK |   The Fifth Head of Brahma, Shiva, and the Demons’ Wors…