लखनऊ में रामचरितमानस की प्रतियां जलाने वालों पर रासुका

इंडिया फर्स्ट। लखनऊ। यूपी में रामचरितमानस की प्रतियां जलाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। प्रतियां जलाने वालों में शामिल दो आरोपियों पर प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगा दिया है। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के आरोपी सत्येंद्र कुशवाहा और सलीम पर यह कार्रवाई की है।

इन लोगों ने 29 जनवरी को लखनऊ के पीजीआई वृंदावन कॉलोनी में रामचरितमानस की प्रतियां जलाई थीं। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और कुछ और लोगों की गिरफ्तारी भी संभव है। प्रतियां जलने के मामले में सपा नेता स्वामी प्रसाद के साथ 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …