
इंडिया फर्स्ट। लखनऊ। यूपी कैडर के IAS अफसर अभिषेक सिंह को योगी सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। वह 82 दिन से बिना बताए ड्यूटी से लापता हैं। गुजरात चुनाव के दौरान अभिषेक सिंह को चुनाव आयोग ने प्रेक्षक बनाया था।
इसके बाद 18 नवंबर को चुनाव अयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनको प्रेक्षक पद से हटा दिया था। तब से उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। वह बिना बताए ड्यूटी से लापता हैं। अभिषेक सिंह 2011 बैच के यूपी कैडर के IAS हैं।
indiafirst.online