
इंडिया फर्स्ट। मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय के अल जामिया-तुस-सैफियाह अरेबिक एकेडमी के कैंपस का उद्घाटन किया। यह कैंपस उपनगरीय अंधेरी के मरोल में बना है। जहां PM मोदी समुदाय के प्रमुख सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन का हांथ थामकर चले। इसे BMC मुंबई नगर पालिका चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
मोदी ने समुदाय से संबोधन में दांडी आने का अनुरोध किया और कहा कि जब भी आप सूरत या मुंबई में हों तो दांडी जरूर जाएं। कारण ये है कि दांडी मार्च भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक टर्निंग पाइंट था और मैं आप सभी को बताना चाहूंगा कि महात्मा गांधी मार्च शुरू करने से पहले आपके घर पर रुके थे।
indiafirst.online