
इंडिया फर्स्ट। दिल्ली। BBC के दिल्ली ऑफिस पर आयकर विभाग (IT) की टीम पहुंचने की खबर मिली है। IT की 60 से 70 लोगों की टीम रेड में शामिल है। सूत्रों ने बताया कि एक्शन के दौरान स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए हैं। साथ ही किसी को परिसर में आने-जाने से रोक दिया गया है।
आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, BBC पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप है। इसी को लेकर सर्वे किया जा रहा है। हालांकि आयकर विभाग या BBC की तरफ से अब इस रेड को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। इधर, कांग्रेस ने ट्वीट कर इसे अघोषित आपातकाल बताया है।ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कोर्पोरेशन (BBC) वर्ल्ड सर्विस टेलीविजन ब्रिटिश सरकार की संस्था है। यह 40 भाषाओं में खबरें प्रसारित करता है। ब्रिटेन की संसद के ग्रांट के जरिए इसकी फंडिंग करती है। इसका मैनेजमेंट फॉरेन एंड कॉमेनवेल्थ ऑफिस के जरिए होता है। BBC को एक रॉयल चार्टर के तहत साल 1927 में शुरू किया गया था।
indiafirst.online