
इंडिया फर्स्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में जल्द कैबिनेट विस्तार हो सकता है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के इस दावे के बाद मंत्री पद के लिए लॉबिंग तेज हो गई है। फिलहाल अभी मंत्री के 3 में से 2 पद भरे जाने हैं, तीसरा पद 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भरा जा सकता है। सूत्रों की मानें तो मंत्री पद की रेस में बिलासपुर जिले के घुमारवीं से MLA राजेश धर्माणी और कांगड़ा के जयसिंहपुर से यादवेंद्र गोमा आगे हैं।
यादवेंद्र गोमा का दावा इसलिए मजबूत माना जा रहा है कि क्योंकि पहले चरण के कैबिनेट विस्तार के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अनुसूचित जाति (SC) कोटे से कम से कम 2 मंत्री बनाने को कहा था। इस कोटे से अभी धनीराम शांडिल के तौर पर ही एक मंत्री है। SC कोटे से यादवेंद्र गोमा को सुक्खू कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
indiafirst.online