देश की परमाणु ऊर्जा में सहयोग देगा हरियाणा

इंडिया फर्स्ट। चंडीगढ़। हरियाणा अब देश की परमाणु ऊर्जा में भी सहयोग करेगा। केंद्र सरकार उत्तर भारत का पहला न्यूक्लियर प्लांट स्थापित करने जा रही है। हरियाणा के फतेहाबाद जिला के गोरखपुर में यह प्लांट स्थापित किया जाएगा। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसकी घोषणा करते कहा कि यह हरियाणा के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

भारत की परमाणु क्षमता बढ़ाने की प्राथमिकता के अनुरूप यह प्लांट होगा। पिछले 8 सालों में देश की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बड़े फैसले ले चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 10 परमाणु रिएक्टरों की स्थापना के लिए मोदी सरकार द्वारा पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 , गुलाम नबी आज़ाद स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए प्रचार नहीं करेंगे

आज़ाद के करीबी सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, जिन्होंने कांग्रेस छ…