आप नेता राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सगाई शनिवार को : सूत्र

इंडिया फर्स्ट ब्यूरो। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी की खबरों के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, दोनों की सगाई 13 मई (शनिवार) को होने की जानकारी मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक- ये सगाई बेहद प्राइवेट और दिल्ली में होगी और इसके लिए 150 करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। हालांकि सादी कब होगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।

परिणीति और राघव शादी की तारीख वाले सवाल पर हैं चुप

मुंबई के बांद्रा में एक रेस्तरां में भी रविवार शाम को उन्हें साथ में देखा गया था. परिणीति के भाई शिवांग चोपड़ा भी इस मौके पर साथ थे. जब पत्रकारों ने उनसे शादी की तारीख को लेकर सवाल किया तो परिणीति और राघव चड्ढा ने कोई जवाब नहीं दिया, हालांकि दोनों मुस्कुराए और चले गए.

बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा लंबे समय से एक दूसरे को जनते है दोनों ने साथ में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में साथ पढ़ाई की थी। उन्हें पिछले दिनों मुंबई एयरपोर्ट और वहीं के एक रेस्तरां में साथ देखा गया था। आप सांसद संजीव अरोड़ा ने पिछले महीने कहा था कि दोनों जल्द शादी कर रहे हैं। वहीं सगाई की डेट ने सभी खबरों पर विराम लगा दिया है। indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

मालदीव में राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग

इंडिया फर्स्ट | नई दिल्ली | विपक्षी नेता ने भारत से विवाद पर कहा- देश को पड़ोसियों से अलग-…