भोपाल : विमान से तीर्थ यात्रा कर लौटे बुजुर्गों ने सुनाए अनुभव

इंडिया फर्स्ट

‘पहली बार प्लेन में बैठी, बादल बहुत पास थे’
नवाब कॉलोनी भोपाल में रहने वाली 80 साल की कृष्णा चौबे ने कहा कि मैं जिंदगी में कभी हवाई जहाज में नहीं बैठी थी। पहली बार बैठी तो देखा कि बादल बहुत पास में थे। तीर्थ यात्रा का उत्साह था, कोई डर नहीं लगा।

‘मैं प्रयागराज से गंगाजल लेकर आया हूं’
चांदबड़ के रामप्रसाद चांडोरिया ने कहा कि 3 महीने पहले फॉर्म भरा था। जिसमें हमारा सिलेक्शन हुआ। जब सूचना मिली कि प्लेन से प्रयागराज जाना है, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। मुख्यमंत्री ने शाल-श्रीफल देकर प्लेन में बैठाया और प्रयागराज रवाना किया। मैं प्रयागराज से गंगाजल लेकर आया हूं। गंगा मैया की आरती में शामिल हुआ। धरती पर लेटे हनुमानजी के दर्शन भी किए। प्लेन में पहली बार बैठा था। न घबराहट थी और न ही कोई परेशानी।

 बुजुर्गों ने भी सुनाए अपने-अपने अनुभव

पंजाबी बाग भोपाल के दिनेश सक्सेना ने बताया कि एक घंटे में भोपाल से प्रयागराज पहुंच गए थे। दिनभर देव-दर्शन किए और शाम को गंगा आरती में शामिल हुए। पहली बार प्लेन से तीर्थ की है। ऐसा कभी नहीं सोचा था।कोड़िया गांव के गुलाब सिंह प्रजापति ने बताया कि यात्रा में बहुत आनंद आया। प्लेन से जब उड़ान भरी तो काफी उत्साह था।गोंदरमऊ की राजल बाई का कहना है कि जिंदगी में पहली बार प्लेन में बैठी थीं। बहुत खुशी हुई।करोंद भोपाल के इमरत सिंह ने बताया कि यात्रा बहुत अच्छी रही।

भोपाल लौटे तो ढोल-ढमाकों से स्वागत
सोमवार दोपहर सवा एक बजे इंडियो की रूटिन प्लाइट से सभी तीर्थ यात्रा भोपाल के भोजपाल एयरपोर्ट पर आए। उनके स्वागत में परिजन फूलों की मालाएं और मिठाई लेकर खड़े थे। जैसे ही वे एयरपोर्ट से बाहर निकले, ढोल-ढमाकों से एयरपोर्ट परिसर गूंज उठा। तीर्थ यात्रियों के चेहरों पर भी खुशी झलक रही थी।

जुलाई तक 25 जिलों के बुजुर्ग करेंगे तीर्थ यात्रा
जुलाई तक प्रदेश के 25 जिलों के बुजुर्गों को प्रयागराज, शिर्डी, मथुरा-वृंदावन और गंगासागर की हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। 23 मई को आगर-मालवा जिले के तीर्थ यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी जाएंगे। इंदौर, आलीराजपुर, धार, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, झाबुआ, विदिशा, आगर मालवा, बैतूल, देवास, हरदा, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, दमोह, रतलाम, शाजापुर, सागर, उज्जैन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर और खरगोन के तीर्थ यात्री भी शिर्डी, प्रयागराज, गंगासागर और मथुरा-वृंदावन की तीर्थ यात्रा प्लेन से करेंगे।indiafirst.online

 

Comments are closed.

Check Also

Participated, Yet Never Claimed Credit: The Contribution of the Rashtriya Swayamsevak Sangh and Its Volunteers to India’s Freedom Struggle

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA The history of India’s freedom movement is va…