मुंबई:आकाश मधवाल प्लेऑफ में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

इंडिया फर्स्ट ब्यूरो।

2 साल तक इंजीनियर की नौकरी की, फिर दिया क्रिकेट का ट्रायल 

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग-2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स को 81 रन से हराया। इस जीत से रोहित शर्मा की टीम लीग के मौजूदा सीजन के क्वालिफायर-2 में प्रवेश कर गई है। क्वालिफायर-2 में मुंबई का मुकाबला 26 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस से होगा।चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में लखनऊ 16.3 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई।

मधवाल ने 5 रन देकर झटके 5 विकेट
मुंबई के आकाश मधवाल ने महज 5 रन देकर 5 झटके लिए। ये IPL प्लेऑफ का बेस्ट बॉलिंग फिगर है, उनसे पहले ये रिकॉर्ड CSK के डग बॉलिंजर के नाम था। बॉलिंजर ने 2010 में दिल्ली के खिलाफ 13 रन देकर 4 विकेट लिए। मधवाल ने IPL का पांचवां बेस्ट स्पेल भी फेंका। उनसे पहले अनिल कुंबले ने राजस्थान के खिलाफ 2009 में 5 रन देकर 5 विकेट लिए थे, जबकि एडम जाम्पा, सोहेल तनवीर और अल्जारी जोसेफ एक ही मैच में 6-6 विकेट ले चुके हैं। जोसेफ ने 12, तनवीर ने 14 और जाम्पा ने 19 रन देकर इतने विकेट लिए थे।

 आखिरी 32 रन पर 8 विकेट गंवाकर हारी लखनऊ
183 रन का टारगेट चेज करते हुए लखनऊ ने संभली शुरुआत की, लेकिन मिडिल ओवर्स में लगातार विकेट गंवाए और स्कोर से 81 रन दूर रह गई।टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी मुंबई के लिए कैमरून ग्रीन ने 23 बॉल पर 41 रन की पारी खेली, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 33 रन बनाए। आखिरी में नेहल वाधेरा ने 12 बॉल पर 23 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के जमाए।नवीन उल हक ने 38 रन देकर 4 विकेट चटकाए। यश ठाकुर को दो सफलताएं मिलीं।जवाबी पारी में लखनऊ की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने 40 और काइल मेयर्स ने 18 रन बनाए। टीम के शेष बल्लेबाज 15 रन से ज्यादा नहीं बना सके। गेंदबाजी में आकाश मधवाल ने 5 रन देकर 5 विकेट लिए। क्रिस जॉर्डन और पीयूष चावला को एक-एक विकेट मिला।।indiafirst.online

 

Comments are closed.

Check Also

#UP FIRST . Under the Yogi government, Uttar Pradesh becomes the country’s most trusted industrial hub.

INDIA FIRST . LUCKNOW . ABHISHEK YADAV Uttar Pradesh has embarked on a historic journey of…