जबलपुर: हाईकोर्ट के वकील के घर NIA की रेड,हथियारों के इनपुट पर 6 जगह दबिश; भोपाल-दिल्ली से पहुंची टीम

इंडिया फर्स्ट ब्यूरो।

 नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) की टीम ने शुक्रवार देर रात जबलपुर में छापा मारा। टीम यहां Terror funding मामलों पर आरोपित अब्दुल रज्जाक के साथी मकसूद कबाड़ी और आहद उल्ला अंसारी अधिवक्ता के घर पहुंची है। NIA टीम के साथ स्थानीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

 

जबलपुर:नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA ) की टीम ने शुक्रवार देर रात जबलपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ए उस्मानी के बड़ी घंटाघर, ओमती स्थित घर समेत आधा दर्जन स्थानों पर दबिश दी। दिल्ली और भोपाल से पहुंचे करीब एक दर्जन IPS अफसर और 200 पुलिसकर्मियों की टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया। मेन रोड बंद कर दिया गया और पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया।

अधिवक्ता ए. उस्मानी के घर पर यह दबिश विदेशी हथियार और टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में दी गई। इसका इनपुट अन्य शहरों से गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पुलिस पूछताछ में हुआ था। संदिग्धों की रिमांड खत्म हो चुकी है। अधिवक्ता के घर NIA की टीम शुक्रवार रात 11 बजे पहुंची थी। टीम ने अंदर जाकर छानबीन और पूछताछ शुरू कर दी। कार्रवाई शुरू होने के साथ ही घंटाघर और ओमती में रोड के दोनों सिरों पर बैरिकेड लगा दिए गए। आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। जबलपुर SP तुषारकांत विद्यार्थी भी बाद में पहुंचे।

NIA ने शहर के सिविल लाइन में 2 जगह, बड़ी ओमती में 2 जगह और अधारताल में यह कार्रवाई की है। जिस समय NIA बड़ी ओमती में अब्दुल रज्जाक के घर के आसपास कार्रवाई कर रही थी, तब पुलिस ने मीडियाकर्मियों के मोबाइल छीन लिए। जानकारी मिली है कि रज्जाक से जुड़े मकसूद कबाड़ी और अहद उल्लाह अंसारी के घर भी दबिश दी गई है।

वकील के बेटे ने बंद कर लिया था दरवाजा

छोटी ओमती निवासी अधिवक्ता आहद उल्ला अंसारी के घर जब टीम पहुंची तो अंसारी के बेटे ने केंद्रीय दल को देखकर दरवाजे बंद कर लिए। टीम ने दरवाजा तोड़ने, काटने की तैयारी कर ली थी। काफी मशक्कत के बाद भीतर से दरवाजा खोला गया। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को शुक्रवार की सुबह बड़ी कार्रवाई की सूचना प्राप्त हो गई थी। पुलिस टीम को सिर्फ यह बताया गया था की कोई बड़ी कार्रवाई होने वाली है।

एनआइए की टीम ओमती के सिंधी मोहल्ला भी पहुंची और यहां कुछ घरों में छापामार कार्रवाई की। यहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।कुछ दिन पूर्व ही पुलिस ने अब्दुल रज्जाक के आवास पर दबिश दी थी। जहां बड़ी संख्या में हथियारों का जखीरा मिला था। दबिश के दौरान अब्दुल रज्जक और उसके भतीजे मोहम्मद शहबाज को गिरफ्तार कर घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 12 बोर की पंप एक्सन गन, 12 बोर की दोनाली बंदूक, 315 बोर की रायफल, एक स्पोटिंग, 315 बोर की एक, 0.22 बोर की अमेरिकन रायफल, इटली की रायफल के अलावा 12 बोर के 8 कारतूस, 315 बोर के 2 कारतूस और 15 बकानुमा चाकू मिले। जिसे जब्त करते हए आरोपित पर ओमती थाने में कार्रवाई की गई। इसमें विदेशी हथियार भी शामिल थे। इसके पूर्व जिला प्रशासन ने रज्जाक की पार्टनरशिप में संचालित अवैध रेस्टोरेंट पर बुल्डोजर चला दिया था।

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …