विधान परिषद की 2 सीटों पर वोटिंग शुरू

इंडिया फर्स्ट न्यूज़। उत्तर प्रदेश। यूपी में विधान परिषद की दो MLC सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी। शाम 5 बजे चुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। ये दोनों सीटें लक्ष्मण आचार्य के इस्तीफा देने और बनवारी लाल दोहरे के निधन से खाली हुई थीं। पहले दोनों सीटें भाजपा के पास थीं। जिस पर एक बार फिर भाजपा ने मानवेंद्र सिंह और पदमसेन को प्रत्याशी बनाया है।

CM योगी सुबह 9 बजे पूरे मंत्रिमंडल के साथ विधानसभा पहुंचे। तिलक हाल में उन्होंने वोट डाला। विधान परिषद के उपचुनाव में 20 साल बाद वोटिंग की स्थिति बनी है। इससे पहले 2002 में ऐसी स्थिति बनी थी, जब रालोद के मुन्ना सिंह चौहान के खिलाफ निर्दल प्रत्याशी यशवंत मैदान में थे। मुन्ना सिंह चौहान की जीत हुई थी। एक बार फिर से आज दोनों सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशियों के खिलाफ सपा ने प्रत्याशी उतार दिए हैं।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#UP FIRST . Massive Fire Rips Through Lucknow Slum, Thick Smoke Seen Miles Away .

INDIA FIRST . LUCKNOW . ABHISHEK YADAV A devastating fire broke out in a slum area of Luck…