एयर फोर्स ने Army के मैकेग्नाइज्ड फोर्स के साथ किया ये सफल ऑपरेशन

इंडिया फर्स्ट न्यूज़। इंडिया। भारतीय सेनाएं लगातार बदलाव की ओर कदम बढ़ा रही हैं। थिएटराइजेशन को लेकर चल रही बात को अमली जामा पहनाया जा रहा है। इसी बीच, सेना के मिलिट्री ऑपरेशंस के मद्देनजर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। ध्रुव कमांड की एयर मेंटेनेस टीम ने सोमवार को एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है। इस ऑपरेशन की सफलता से थिएटराइजेशन की ओर बढ़ रहे कदम को अहम सफलता मिली है।

भारतीय सेना के नॉर्दर्न कमांड ने सोमवार को बताया कि ध्रुव कमांड की एयर मेंटेनेंस टीम ने मैकेग्नाइज्ड फोर्सेस के सपोर्ट में इंडियन एयर फोर्स के AN 32 विमानों ने वार पेलोड का पहला सफल एयरड्रॉप किया। यह सफलता इंटीग्रेशन और थिएटराइजेशन की ओर बड़ा और ऐतिहासिक कदम है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …