भोजपुर में बहू की लाठी-डंडे से पिटाई

इंडिया फर्स्ट न्यूज़। भोजपुर। भोजपुर में मंगलवार को ससुर ने बहू की जमकर पिटाई कर दी। इस हिंसा में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगावां गांव का है। घरेलू विवाद को लेकर दोनों के बीच बकझक हुई थी।

जख्मी महिला कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव निवासी रोहित उपाध्याय कि 25 वर्षीय पत्नी वंदना कुमारी है। वंदना की रोहित से शादी नवंबर 2016 में हुई थी, उनका एक पांच वर्षीय बेटा है। इधर, वंदना कुमारी ने बताया कि उसकी बहन की शादी 21 मई को थी। जिसको लेकर वह 10 दिन के लिए अपने मायके बक्सर गई थी। मंगलवार को वह जब अपने पिता के साथ ससुराल वापस लौटी। इसके बाद शाम में जब उसके ससुर घर आए तो वह उसे घर से बाहर जाने के लिए कहने लगे।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …