भोपाल:बजरंग दल पदाधिकारी गांजा तस्करी में पकड़ा गया

इंडिया फर्स्ट न्यूज़।

बजरंग दल पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वजय सिंह और मौजूदा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा आमने सामने आ गए हैं। इसकी शुरुआत दिग्विजय के ट्वीट से हुई। सतना में RPF ने गांजा तस्करी में बजरंग दल के पदाधिकारी की गिरफ्तारी की है। इसे लेकर दिग्विजय सिंह ने सिलिसलेवार 5 ट्वीट किए। लिखा- मोदी जी, मोहन भागवत जी, सुंदरम मिवारी गांजे की तस्करी करता पकड़ा गया, बजरंग दल का पदाधिकारी है। आप कहेंगे यह RSS का सदस्य नहीं है। कैसे होगा, जब RSS में सदस्यता नहीं होती। दिग्विजय के इस हमले पर भोपाल में बुधवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा- आप कभी SIMI, PFI पर नहीं बोलते। नरोत्तम के इस बयान पर दिग्विजय ने कहा, आतंक की जात, बिरादरी और धर्म नहीं होता। आपने बजरंग दल की तुलना हमारे ईष्ट देव बजरंगबली से कर महापाप किया है। अब बजरंगबली का सोटा घूम रहा है।

सतना में RPF ने दो दिन पहले दो गांजा तस्करों को पकड़ा है। उचेहरा रेलवे स्टेशन पर दोनों 21 किलो 900 ग्राम गांजे के साथ पकड़े गए। इनमें से एक सुंदरम तिवारी बजरंगदल का पन्ना जिले का जिला सह संयोजक है। उसने अपने ऊंचे संपर्कों की धौंस भी पुलिस को दिखाई। वह हवालात में हंसते हुए दिखा। जब पुलिस उसे लेकर अदालत जाने लगी, तब भी वह पुलिस अभिरक्षा में मूंछों पर ताव देता दिखाई दिया।

दिग्विजय सिंह ने लिखा, आरोपी कुछ इस अंदाज में देखे गए। काबिलेगौर पुलिस गिरफ्त में होने के बावजूद आरोपियों के हौसले इतने बुलंद कि मूंछों में ताव देते हुए नजर आ रहे। इन्हें जैसे पुलिस का खौफ ही नहीं। गांजा तस्करी भी रेल मार्ग से ही कर रहे थे। मोदी जी, आपने हमारे पूज्यनीय बजरंगबली जी की तुलना ऐसे तस्करी करने वालों के दल से कर दी। आप हम सभी हिंदुओं से माफी मांगिए।

नरोत्तम मिश्रा का पलटवार… 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह को जवाब देते हुए कहा, बजरंग दल के अलावा उन्होंने कभी PFI पर सवाल उठाया है क्या? ISIS पर कभी सवाल उठाया है? SIMI पर सवाल उठाए हैं क्या? यह जानबूझकर इसलिए सवाल उठाते हैं कि आप लोग चर्चा में आ सकें। इसलिए उनकी बात को कोई वजन नहीं देता।indiafirst.online

 

 

Comments are closed.

Check Also

Participated, Yet Never Claimed Credit: The Contribution of the Rashtriya Swayamsevak Sangh and Its Volunteers to India’s Freedom Struggle

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA The history of India’s freedom movement is va…