मणिपुर गवर्नर से मिले राहुल CM बीरेन राजभवन जाएंगे

इंडिया फर्स्ट।

2 महीने से जारी हिंसा के बीच मुख्यमंत्री बीरेन सिंह शुक्रवार को दोपहर 3 बजे राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात करेंगे। मणिपुर की कई लोकल में दावा किया जा रहा है कि बीरेन सिंह हिंसा की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे सकते हैं। केंद्र ने बीरेन सिंह दो विकल्प दिए थे। पहला- वे इस्तीफा दे दें। दूसरा- केंद्र हालात सुधारने के लिए खुद दखल देगा।

अटकलों के बीच महिलाओं का एक दल इंफाल में राजभवन के सामने पहुंचा। महिलाओं ने मांग की कि बीरेन सिंह इस्तीफा ना दें, बल्कि हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लें।

बीरेन सिंह और उइके की मुलाकात तब हो रही है, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2 दिन के मणिपुर दौरे पर हैं। बीरेन सिंह से पहले राहुल ने भी राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने

इंडिया फर्स्ट। इस्लामाबाद। 72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए…