#MP | भाजपा कार्यकर्ता के पेशाब कांड पर सीएम ने माँगी माफ़ी ।

इंडिया फर्स्ट । भोपाल ।

सीधी ज़िले में भाजपा कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला ने जिस आदिवासी व्यक्ति पर नशे में धुत्त होकर पेशाब किया उसे आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पैर धोकर सम्मान किया। घटना पर सीएम ने दुख व्यक्त किया ।सीएम ने कहा कि उनका मन द्रवित है , मुख्यमंत्री ने दशरथ से माफी भी मांगी ।

 

 

 

सीधी पेशाब कांड पीड़ित आदिवासी युवक और उसका परिवार गुरुवार को सीएम शिवराज से मिलने CM हाउस पहुंचा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदिवासी दशमत का हाथ पकड़कर उसे भीतर ले गए। कुर्सी पर बैठाया। पांव धोए, आरती उतारी और तिलक लगाया।

शॉल ओढ़ाकर शिवराज ने उसका सम्मान किया। उन्होंने कहा, “इस घटना से दुखी हूं। मैं आपसे माफी मांगता हूं। आप जैसे लोग मेरे लिए भगवान जैसे हैं।” इस घटना के सामने आने के बाद शिवराज ने कहा था- आरोपी को ऐसी सजा मिले, जो मिसाल बन जाए। कार्रवाई के बाद ट्वीट किया था- एनएसए लगाया, बुलडोजर भी चलाया। जरूरत पड़ी तो अपराधियों जमीन में गाड़ देंगे।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

Participated, Yet Never Claimed Credit: The Contribution of the Rashtriya Swayamsevak Sangh and Its Volunteers to India’s Freedom Struggle

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA The history of India’s freedom movement is va…