भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में फेरबदल किया नड्डा की टीम में राजस्थान, बिहार, झारखंड और तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत 10 नए नाम जुड़े

इंडिया फर्स्ट। नई दिल्ली।

देश के पांच राज्यों में इस साल के आखिर तक विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। भाजपा इसे लेकर तैयारी में जुट गई है। 6 जुलाई से बैठकों का दौर जारी है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति में फेरबदल किया है।

इसमें राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय समेत 10 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं।

इनके अलावा, सुरेश कश्यप, विष्णुदेव साय, धरमलाल कौशिक, अश्विनी शर्मा, सोमावीर राजू और किरोड़ी लाल मीणा को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। वहीं, सुभाष कन्नौथ को केरल का प्रदेश महासचिव (संगठन) बनाया गया है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने

इंडिया फर्स्ट। इस्लामाबाद। 72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए…