MP के 34 रेलवे स्टेशनों का होगा री-डेवलपमेंट:6 अगस्त को PM मोदी करेंगे वर्चुअल भूमिपूजन

इंडिया फर्स्ट | भोपाल |

6 अगस्त को अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों के जीर्णोद्धार का पीएम नरेन्द्र मोदी वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। देश भर के 506 रेलवे स्टेशनों के री-डेवलपमेंट के लिए पीएम मोदी वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। इनमें मप्र के 34 रेलवे स्टेशनों का भी 982.3 करोड़ रुपए की लागत से भूमिपूजन किया जाएगा। मप्र के 34 रेलवे स्टेशनों में तीन स्टेशन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खजुराहो संसदीय क्षेत्र में आते हैं।

वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन होगा खजुराहो, 260 करोड से होगा री-डेपलपमेंट
विश्वप्रसिद्ध खजुराहो कस्बे के रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा। 6 अगस्त को होने वाले वर्चुअल भूमिपूजन में अकेले 260 करोड़ रुपए का बजट खजुराहो रेलवे स्टेशन के लिए रखा गया है। खजुराहो संसदीय क्षेत्र में खजुराहो के साथ ही कटनी जंक्शन, कटनी मुडवारा रेलवे स्टेशन के पुर्नरूद्धार के लिए पीएम भूमिपूजन करेंगे।

 

इन 34 रेलवे स्टेशनों के री-डेवलपमेंट पर खर्च होंगे 982.3 करोड़ रूपए

  1. 260 करोड़ रुपए की लागत सेखजुराहो रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा।
  2. बैतूल केआमला स्टेशन का 7 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार होगा।
  3. कटनी जंक्शनरेलवे स्टेशन री-डेवलपमेंट के लिए 30 करोड़ से भूमिपूजन होगा।
  4. होशंगाबाद जिले कीइटारसी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 9 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  5. देवासरेलवे स्टेशन पर 29 करोड़ की लागत से री-डवलपमेंट होगा।
  6. नरसिंहपुर जिले केगाडरवारा स्टेशन पर 29 करोड़ की लागत से पुर्ननिर्माण होगा।
  7. गुनारेलवे स्टेशन पर 5 करोड से रीडिवेलपमेंट होगा।
  8. छिंदवाड़ा जिले केजुन्नारदेव रेलवे स्टेशन पर 4 करोड़ से पुर्ननिर्माण होगा।
  9. दमोहरेलवे स्टेशन पर 25 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार के लिए भूमिपूजन किया जाएगा।
  10. बैतूलरेलवे स्टेशन पर 9 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार कार्य किया जाएगा।
  11. ग्वालियर जिले कीडबरारेलवे स्टेशन पर 24 करोड़ की लागत से री-डेवलपमेंट होगा।
  12. कटनी मुड़वारारेलवे स्टेशन पर 22 करोड़ की लागत से री-डेवलपमेंट होगा।
  13. मंदसौर केशामगढ़रेलवे स्टेशन पर 6 करोड़ की लागत से पुर्ननिर्माण होगा।
  14. नरसिंहपुर केश्रीधामरेलवे स्टेशन पर 5 करोड़ की लागत से री-डेवलपमेंट होगा।
  15. सतना कीमैहररेलवे स्टेशन पर 4 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  16. विदिशा केगंजबासौदारेलवे स्टेशन पर 3 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  17. भोपाल केसंत हिरदाराम नगररेलवे स्टेशन पर 2 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  18. खंडवा केनेपानगररेलवे स्टेशन पर 6 करोड से री-डेवलपमेंट होगा।
  19. कटनी जिले केकटनी साउथ रेलवे स्टेशनपर 6 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य होंगे।
  20. राजगढ़ केब्यावरारेलवे स्टेशन पर 3 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  21. शिवपुरीरेलवे स्टेशन पर 1 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  22. नरसिंहपुर कीकरेलीरेलवे स्टेशन पर 20 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  23. गुना केरुठियाईरेलवे स्टेशन पर 8 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  24. नर्मदा पुरम केबानापुरास्टेशन पर 1 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  25. जबलपुर केसिहोरा रोडस्टेशन पर 19 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  26. बेतूल केघोड़ाडोंगरीरेलवे स्टेशन पर 9 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  27. उज्जैन जिले केविक्रमगढ़ आलोटरेलवे स्टेशन पर 9 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  28. विदिशारेलवे स्टेशन पर 6 करोड से री-डेवलपमेंट होगा।
  29. होशंगाबाद(नर्मदापुरम्)रेलवे स्टेशन पर 4 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  30. हरदास्टेशन पर 18 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  31. बेतूल केमुलताईरेलवे स्टेशन पर 5 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  32. रीवारेलवे स्टेशन पर 5 करोड से री-डेवलपमेंट होगा।
  33. सागररेलवे स्टेशन पर 5 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  34. छिंदवाड़ा केपांढुर्नारेलवे स्टेशन पर 7 करोड़ रुपए की लागत से री-डेवलपमेंट किया जाएगा।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …