कांग्रेस के वचन पत्र पर क्या बोले मुख्यमंत्री शिवराज ?

इंडिया फर्स्ट। भोपाल   

कॉन्ग्रेस का वचन पत्र नहीं यह महाझूठ पत्र है। 5 साल पहले भी उन्होंने 900 से ज्यादा वचन दिए थे जिसमें से 9 भी पूरे नहीं किए। आज तक लोग तरस रहे है। नौजवान 4000 बेरोजगारी भत्ता कब मिलेगा। समर्थन मूल्य पर बोनस कब मिलेगा, समूहों का कर्जा कब माफ होगा। एक नहीं अनेकों वचन दिए थे सारे के सारे झूठे निकले और आज फिर महाझूठ पत्र प्रस्तुत कर दिया। इस झूठ पर जनता भरोसा नहीं करने वाली क्योंकि जनता जानती है भाजपा जो कहती है वो पूरा करती है जो नहीं कहती उसे भी पूरा करती है। लाड़ली बहना योजना दृष्टि पत्र में नहीं थी लेकिन हमने लागू की। लेकिन कांग्रेस की सच्चाई जनता जानती है, भ्रम में नहीं आने वाली।

indiafirst.online 

Comments are closed.

Check Also

मालदीव में राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग

इंडिया फर्स्ट | नई दिल्ली | विपक्षी नेता ने भारत से विवाद पर कहा- देश को पड़ोसियों से अलग-…