कांग्रेस का वचन पत्र, वचन दिलायेगा सिंहासन ?

इंडिया फर्स्ट। भोपाल 

कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश चुनाव के लिए जारी किया वचन पत्र। मध्यप्रदेश की जनता से किए कई वादे। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो दो रुपए किलो गोबर खरीदेंगे। युवाओं के लिए दो लाख पदों पर भर्ती करेंगे। साथ ही ग्रामीण स्तर पर भी एक लाख पद क्रिएट गए। उद्योग का एमपी में हब बनाएंगे। कमलनाथ ने कहा कि 25 लाख रुपए तक बीमा देंगे। समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 1200 रुपए देंगे। जल्द शुरू करेंगे मेरी बेटी रानी योजना। जिस के तहत जन्म से लेकर विवाह तक बेटियों को दो लाख रुपए देंगे। वचन पत्र की पूरी लिस्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

मध्यप्रदेश कांग्रेस का वचन पत्र 2023

इसके साथ ही कमलनाथ ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश की अपनी आईपीएल टीम बनेगी। कमलनाथ ने कहा कि हमने एमपी में मेट्रो की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पदक लाओ और कार पाओ। हम पदक लाने वाले खिलाड़ियों के लिए करोड़पति बनाने की योजना शुरु करेंगे। जिससे युवा खेलों की और प्रेरित होंगे। साथ ही उन्हें स्टार देंगे। इतना ही नहीं शासकीय कर्मचारियों को पदोन्नति देंगे। आउट सोर्स कर्मचारियों को भी कई अन्य सुविधाएं देंगे। इसके साथ कांग्रेस लोगों को नौ गारंटी देगी। कांग्रेस की सरकार बनी तो जल, खाद्य, न्याय, रोजगार, आवास समेत अन्य गारंटियां। कमलनाथ ने कहा कि हम पत्रकारों के साथ मिलकर भी कई योजनाएं बनाएंगे।

 

 

Comments are closed.

Check Also

#MP FIRST . National Panchayati Raj Day: CM Dr. Mohan Yadav Highlights Role of Villages in Nation Building

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI National Panchayati Raj Day is being celebrated acros…