मोदी लगातार 10वीं बार जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे

इंडिया फर्स्ट। श्रीनगर।

पीएम नरेंद्र मोदी इस बार भी जवानों के बीच दीपावली मनाएंगे। मोदी 12 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर स्थित जोरियन में 191 ब्रिगेड के साथ दीपावली मनाएंगे।

2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से पीएम मोदी हर साल जवानों के साथ दीपावली मनाते आ रहे हैं। 2022 में मोदी ने कारगिल में जवानों के साथ दीपावली का जश्न मनाया था।

पीएम मोदी ने कारगिल में जवानों को संबोधित करते हुए कहा था- भारत हमेशा शांति के लिए खड़ा रहा है। हमने हमेशा युद्ध को पहला नहीं बल्कि अंतिम उपाय माना है, लेकिन हमारे सशस्त्र बलों के पास देश पर बुरी नजर रखने वाले को मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत और रणनीति है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

# MP FIRST . Message from Chief Minister Dr. Mohan Yadav on Gangaur Teej .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI The festival of ‘Gangaur Teej’ is a symbol of enthusi…