गुजरात में चुनावी घमासान अपने चरम पर है और सियासी दल एक दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं…इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने उन्हे कीर्तन करा दिया है…गुजरात चुनाव में सौराष्ट्र के प्रभारी बनाए गए सूबे के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा कार्यकर्ताओं में तो ऊर्जा का संचार कर ही रहे हैं साथ ही कांग्रेस को आड़े हाथों लेने का भी वो कोई मौका नहीं छोड़ रहे…गिर सोमनाथ में आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि बीजेपी ने उन्हे इस बार कीर्तन करा दिया है…गुजरात के विकास के मुद्दे पर विरोधियों के आरोपों पर भी नरोत्तम मिश्रा ने इस मौके पर पलटवार किया नरोत्तम मिश्रा जिस तरह से सौराष्ट्र में बीजेपी का झंडा बुलंद किए हुए उसने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है…ब्यूरो रिपोर्ट इंडिया फर्स्ट न्यूज गुजरात
Comments are closed.