अमरनाथ यात्रा कल से यात्रियों का पहला जत्था रवाना

इंडिया फर्स्ट।

बाबा अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है। पवित्र गुफा की ओर अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार सुबह जम्मू से रवाना किया गया। तड़के करीब सवा चार बजे पूजा अर्चना के बाद उप राज्यपाल और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को रवाना किया।

 

इस दौरान जम्मू बेस कैंप में पूरा माहौल भोले के रंग में रंग गया। भक्तों ने भोले के जयकारे लगाकर यात्रा की शुरुआत की। इस बार यह यात्रा 62 दिन चलेगी। दरअसल, इस बार सावन दो महीने हैं।

पहले दिन कुल 2189 श्रद्धालुओं को बालटाल रूट के लिए टोकन जारी किया गया। इनमें से पंचायत भवन रजिस्ट्रेशन सेंटर पर 135 श्रद्धालुओं का बालटाल रूट के लिए तत्काल रजिस्ट्रेशन मिला।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#KASHMIR FIRST . Man Held with Hand Grenade and Anti-National Posters During Joint Security Operation in Pulwama .

INDIA FIRST . PULWAMA  . JAHNAGIR MALIK A man was apprehended during a joint security oper…