हरदा: कृषि मंत्री कमल पटेल का बयान ,कमलनाथ पर FIR दर्ज करवाएगी भाजपा

इंडिया फर्स्ट ब्यूरो।संवाददाता हरदा। सुनील कुशवाहा

कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के फॉर्म की होली जलाकर कमलनाथ पर FIR दर्ज करवाएगी भाजपा:- कृषि मंत्री कमल पटेल।

कांग्रेस शहर मे शिविर लगाकर नारी सम्मान योजना का फॉर्म भरवा रही उसका विरोध करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने स्थानीय सर्किट हॉउस से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान जारी किया है जिसमे उन्होंने कहा की कांग्रेस नेता आपस में षड्यंत्र रचकर, धोकाधड़ी कर रहे हैं, लोगो से उनके आईडी ले रहे है उनकी जानकारी जुटा रहे है, लाडली बहना के फॉर्म भरवा रहे है। ज़ब उनकी सरकार ही नहीं है और ना ही इनकी सरकार कभी आने बाली है। तो फिर कहा से करेंगे, कहा से महिलाओ को देंगे 1500 रूपये, इसलिए धोकाधड़ी, 420 कर रहे है जिनकी शिकायत हम चुनाव आयोग मे भी करेंगे, चुनाव आयोग का भी कहना है की जो आप कर नहीं सकते उससे जनता को गुमराह ना करे। कमलनाथ जो की ठगनाथ है और अन्य कांग्रेस नेताओं की थाने मे एफआईआर करवाएंगे, इनके झूठे फर्जी ठगनाथ बाले प्रमाण पत्र भरवा रहे है इनकी होली भी जलवाएंगे।

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …