ब्रिगेडियर और ऊपर के अफसर अब एक जैसी वर्दी पहनेंगे

इंडिया फर्स्ट। नई दिल्ली।

कर्नल और नीचे के रैंक के अफसरों की यूनिफॉर्म में कोई बदलाव नहीं
सेना में ब्रिगेडियर और उससे ऊपर की रैंक के अधिकारियों के लिए मंगलवार (1 अगस्त) से एक जैसी वर्दी कर दी गई है। हाल ही में सेना के कमांडरों ने सम्मेलन में चर्चा के बाद यह फैसला लिया था। यह नियम सभी अफसरों पर लागू होगा चाहे उनका कैडर कुछ भी हो और कभी भी भर्ती (नियुक्ति) हुई हो। वहीं, कर्नल और नीचे की रैंक के अधिकारियों की वर्दी में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इस फैसले के तहत सीनियर अधिकारियों की टोपी, कंधे के बैज, गोरगेट पैच (कॉलर पर लगने वाले पैच), बेल्ट और जूते एक जैसे होंगे। वहीं, फ्लैग रैंक के अधिकारी अब बाएं कंधे पर कोई डोरी नहीं पहनेंगे।

क्यों लिया गया ये फैसला
यह फैसला रेजीमेंट की सीमाओं से परे, सीनियर लीडरशिप के बीच सेवा मामलों में सामान्य पहचान और नजरिए को बढ़ावा देने के लिए लिया गया। ये एक निष्पक्ष और न्यायसंगत संगठन होने के लिए भारतीय सेना के चरित्र को और मजबूत करेगा। एक जैसी वर्दी सभी सीनियर रैंक के अधिकारियों को समान पहचान देगी।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#MP FIRST . Madhya Pradesh Aims to Become India’s Milk Capital: CM Dr. Mohan Yadav .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI Mohan Yadav has announced an ambitious plan to transf…