CM का ऐलान- नागदा बनेगा जिला

इंडिया फर्स्ट । उज्जैन |

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के नागदा को नया जिला बनाने की घोषणा की है। वहीं, उन्हेल को तहसील बनाया जाएगा। गुरुवार को उज्जैन के नागदा पहुंचे। उन्होंने यहां रोड शो भी किया। इसके बाद मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर सभा को संबोधित किया।

 

उन्होंने कहा कि जो तहसील अपनी खुशी से बनने वाले नए जिले में शामिल होना चाहेंगी, उन्हें शामिल किया जाएगा। उन्होंने उन्हेल में सामुदायिक भवन और सीएम राइज स्कूल खोलने की घोषणा भी की। साथ ही, नागदा में नर्मदा का पानी लाने का भी ऐलान किया। इसके अलावा सीएम ने नागदा-खाचरौद विधानसभा में 216.14 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने यहां रोड शो भी निकाला। इसमें जगह-जगह स्वागत किया गया। रोड शाे में हजारों लोग शामिल रहे। रोड शो पुराने बस स्टैंड, जवाहर मार्ग, एमजी रोड, चंबल-सागर मार्ग होकर मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने सभा को संबोधित किया।

INDIAFIRST.ONLINE

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …