दमोह :जिला शिक्षा अधिकारी ने गंगा जमुना स्कूल को दी थी क्लीन चिट, भाजपा नेताओं ने फेंकी स्‍याही

इंडिया फर्स्ट ब्यूरो।

शहर के गंगा जमुना स्कूल में जिस तरह से हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने, दुआ पढ़ाने और मतांतरण का मामला उजागर हुआ है। उसके बाद लगातार नए-नए खुलासे होते जा रहे हैं। अब स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने कई आरोप गंगा जमुना स्कूल प्रबंधन पर लगाए हैं। भाजपा नेताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा पर स्याही फेंक कर अपना विरोध जताया है।

हिंदू संगठन जता रहे हैं विरोध

जिला शिक्षा अधिकारी ने गंगा जमुना स्कूल को क्लीन चिट दे दी थी और तभी से हिंदू संगठन उनका विरोध कर रहा था। मंगलवार दोपहर जब जिला शिक्षा अधिकारी अपने वाहन में बैठकर कार्यालय से निकल रहे थे तभी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज और भाजपा नेता मोंटी रैकवार ने जिला शिक्षा पर स्याही फेंकी।

छात्र बोले जबरदस्ती पढ़ाई जाती थी नमाज

छात्राओं ने बताया कि स्कूल के अंदर जबरदस्ती नमाज पढ़ाई जाती थी और हिजाब पहनाया जाता था। जो हिजाब पहनकर नहीं जाती थीं उन्हें डांट पड़ती थी और पिटाई भी होती थी। कई प्रकार की दुआएं अंदर पढ़ाई जाती थीं जब किसी व्यक्ति की मौत होती थी तब स्कूल में नमाज होती थी और छात्रों से नमाज कराई जाती थी जिस पर नमाज पढ़ते नहीं बनती थी उसकी पिटाई होती थी। किसी की मौत होने पर कहा जाता था कि इस व्यक्ति को जन्नत नसीब हो रही है।indiadirst.online

Comments are closed.

Check Also

Share on: WhatsApp …