नरसिंहपुर में दो भाइयों पर फायरिंग, एक की मौत

इंडिया फर्स्ट | नरसिंहपुर | शैलेन्द्र शर्मा |

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में दो भाइयों पर फायरिंग हो गई। पुलिस ने उन्हें गोटेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, यहां एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है, उसे जबलपुर मेडिकल रेफर किया गया है। घटना सोमवार देर रात ग्राम गंगईकलां की है। यहां डोरीलाल (40) और सीताराम (35) पर फायरिंग हुई। डोरीलाल की मौत हो गई। घायल सीताराम ने पुलिस को बताया कि गोली बृजलाल नाम के शख्स ने मारी है। INDIAFIRST.ONLINE

Comments are closed.

Check Also

Share on: WhatsApp …