पुलिसकर्मियों की बकरा-शराब पार्टी में जमकर मारपीट

इंडिया फर्स्ट। भिलाई।

छत्तीसगढ़ के भिलाई में बकरा और शराब पार्टी के दौरान पुलिसकर्मियों में जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि भिलाई नगर थाने में पोस्टेड एएसआई गुप्तेश्वर यादव के ऊपर जानलेवा हमला किया गया। गुप्तेश्वर को बचाने में आरक्षक अनिल गुप्ता भी घायल हो गए। दोनों को सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इधर एसपी दुर्ग ने आरोपी हेड कॉन्स्टेबल​ यशवंत ठाकुर को सस्पेंड कर दिया है।

भिलाई नगर थाने में प्रमोशन पाकर हवलदार बने दो सिपाहियों ने अपने सभी सहकर्मियों को बकरा और शराब की पार्टी दी थी। जिस वॉट्सऐप ग्रुप में पार्टी का निमंत्रण डाला गया उसमें नगपुरा चौकी में पदस्थ यशवंत ठाकुर भी था। पार्टी जयंती स्टेडियम के पास स्थित जंगलनुमा स्थान में दी गई थी। वहीं पर बकरा बना और जाम छलकाई गई। पार्टी का मैसेज देखकर यशवंत ठाकुर भी वहां पहुंच गया था। सभी ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर यशवंत ठाकुर और भिलाई नगर थाने के पेट्रोलिंग पार्टी में पदस्थ हवलदार प्रेम सिंह के बीच झगड़ा हो गया। दोनों के बीच धक्का-मुक्की होता देख एएसआई गुप्तेश्वर यादव वहां आ गए और दोनों के बीच समझौता कराया।

 

www.indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …